ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: एसडीएम, सीओ व एसएचओ ने सवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

निर्भीक होकर करे मतदान, अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर
फखरपुर, बहराइच। उप जिलाधिकारी कैसरगंज पंकज कुमार दीक्षित व क्षेत्राधिकारी रूपेंद्र कुमार गौड़ द्वारा फखरपुर ब्लाक क्षेत्र के सवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बूथों पर पेय जल, शौचालय तथा आवास आदि की व्यवस्था दुरूस्त कराने का निर्देश संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को दिया। सीओ, एसडीएम ने मलूकपुर माध्यमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद वह इंदूर प्राइमरी विद्यालय के बूथ पर पहुंचे और निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित लेखपाल व बीएलओ को चेताया कि अगर बूथों पर मूलभूत सुविधाओं में कमी पाई गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान सीओ रूपेंद्र कुमार गौड़ ने एसओ करुणाकर पांडेय को माहौल बिगाड़ने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर उन पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। मौजूद मतदताओं से एसडीएम, सीओ ने कहा कि वह निर्भीक होकर मतदान करें। अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना स्थानीय थाना एसओ या 112नंबर पर तत्काल दें। इस मौके पर थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय पुलिबल के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें