नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत की थीम पर सम्पन्न हुआ युवा उत्सव : एक दिवसीय युवा उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Oct 16, 2026
बहराइच। सेवा संकल्प अभियान अन्तर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा उनकी कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत की थीम पर महिला पी.जी. कालेज में वित्तीय वर्ष के अंतर्गत जनपद स्तरीय एक दिवसीय युवा उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम (युवा उत्सव) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पीडी श्री कुमार ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने और अपनी कला को निखारने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। उत्सव के अन्त में विभिन्न विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों एवं शिक्षण संस्थाओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर ने नुक्कड़ नाटक, समूह लोक गायन में महिला पी.जी. कालेज, पेंटिंग में अंशिका, आयुष सिंह एवं सोनिया सिद्धार्थ ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान तथा कविता लेखन में मनस्वी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि एक दिवसीय उत्सव में युवा प्रतिभागियों ने रंगारंग प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों मंत्रगुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन अमित पाण्डेय द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन