महिला मिशन शक्ति टीम ने लिया फीडबैक : लड़ाई झगड़ों सहित अन्य प्रकरणों में कोई समस्या नहीं होने की बात बताई गई
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Oct 16, 2026
फखरपुर, बहराइच। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला मिशन शक्ति छठवें चरण के प्रोग्राम के अंतर्गत पूर्व में महिलाओं, बच्चे, बच्चियों से संबंधित घटित अपराध के संबंध में महिला मिशन शक्ति फखरपुर टीम द्वारा किए गए कार्रवाई के संबंध में पक्ष विपक्ष को बुलाकर फीडबैक लिया गया। फीडबैक के दौरान पति-पत्नी ने बताएं कि अब हम लोगों के वैवाहिक जीवन अच्छे से चल रहे हैं कोई समस्या नहीं है। इसी तरीके से लड़ाई झगड़ों के प्रकरण में भी व अन्य प्रकरणों में कोई समस्या अब नहीं होने की बात बताई गई। पक्षकारो द्वारा फखरपुर महिला मिशन शक्ति टीम को धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया। पक्षकारों के इस तरीके के संतुष्ट भरी फीडबैक से थाना फखरपुर पुलिस टीम को काफी प्रसन्नता व संतोष हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन