पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस : बालक की मौत के एक माह बाद वन विभाग की गिरफ्त मे नर तेंदुआ
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Oct 16, 2026
बिछिया, बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत पिछले माह 7 सितंबर को आनंद नगर बडखड़िया निवासी राजवीर पुत्र स्व. राजू की तेंदुए के हमले में मौत हो गई थी। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल था और ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश था। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गांव के पास पिंजरा लगाया था। बीती रात करीब 10ः30 बजे तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इसी बीच तेन्दुए ने कई मवेशियों का शिकार भी कर रहा था। जिससे ग्रामीण काफी दहशत मे थे। सूचना पर रेंजर आशीष गौड़ के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर मयंक पांडे, वन दरोगा राधेश्याम, वन रक्षक कौशल किशोर व अन्य टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित रेंज कार्यालय लाया गया। रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि डीएफओ के आदेश के बाद स्वास्थ्य परीक्षण कराकर तय किया जाएगा कि तेंदुए को कहां छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन