ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

प्रधानाचार्य परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा : स्व वित्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों की सेवा सुरक्षा नियमावली बनाई जाए

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Aug 31, 2025

बहराइच। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की बैठक रविवार को महाराज सिंह इंटर कॉलेज के प्राचीन भवन में घनश्याम बाजपेई की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पिछली बैठक की समीक्षा की गई और 14 सूत्रीय मांगों के प्रत्येक बिंदु को स्पष्टता के साथ रखा गया। जिसमें तदर्थ प्रधानाचार्य को नियमित करना, शुल्क संरचना की विसंगति को दूर करना आदि कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रधानाचार्य परिषद द्वारा प्रधानाचार्यों के हितों में निरंतर कार्य कर रहा है। बृजेंद्र शर्मा ने कहा कि वेतन समय से दिलाया जाए। संतोष चंद्र शुक्ल ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक से सूचनाएं विद्यालय कार्य दिवस, कार्य समय में ही मांगी जाएं। एसपी सिंह और पंकज पाठक ने कहा कि स्व वित्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों की सेवा सुरक्षा नियमावली बनाई जाए। सभी मांगों को अध्यक्ष ने जिला विद्यालय निरीक्षक के सामने प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया। बैठक में राजेंद्र प्रसाद, अनुपम कुमार मिश्र, अशोक कुमार शुक्ल, संतोष चंद्र शुक्ल, सत्य प्रकाश सिंह, आसाराम यादव, बृजेंद्र कुमार शर्मा, पंकज कुमार पाठक, पंकज यादव, कलीम अहमद आदि प्रधानाचार्यगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें