ब्रेकिंग

नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर हुआ हादसा

सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला पोषण समिति की बैठक

थाना समाधान दिवस का आयोजन

पीड़िता द्वारा एसपी से लगाई गई कार्रवाई की गुहार, थाना फखरपुर के एक गांव का मामला

Ad

बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन : जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारियां

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Dec 7, 2025

फखरपुर, बहराइच। बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना फखरपुर अन्तर्गत ग्राम मरौचा में रविवार को किया गया। इस कार्यक्रम में गांव की महिलाओं और बच्चियों को उच्चाधिकारी द्वारा दिये गए आदेश-निर्देशों के अनुसार प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में बालिकाओं की समस्याओं को समझते हुए महिलाओं पर बढ़ रहे अपराधों के प्रति जागरूकता फैलायी गयी। महिला संबंधी अपराधों की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जैसे 1090, 1098, 1076, 112, 181, 108 आदि और साइबर अपराधों के लिए टोल फ्री नंबर 1930 के बारे भी बताया गया। सरकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, मातृ वंदना योजना, वृद्धा पेंशन योजना, आयुष्मान प्रधानमंत्री, विधवा पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत कर समाधान के प्रयास किए गए। मिशन शक्ति टीम के साथ थानाध्यक्ष संजीव चौहान, उ.नि.श्यामसिंह यादव, का.श्रीराम साहनी, म.आ. कुसुम चौधरी, का. सोनू यादव और हे.कां. सत्येंद्र पटेल उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें