ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

पटेल ने भारतीय रियासतों को एकीकृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी : सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Nov 12, 2025

बहराइच। जनपद के सभी सात विधानसभा में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एकता यात्रा के रूप में मनाई जाने के क्रम में बुधवार को विधानसभा महसी में यह एकता यात्रा हेतु एकत्रीकरण गांव किशनपुर मीठा में हुआ। वहां से निकलकर यह यात्रा पहले खैरा धौकल बाग होते हुए धर्म कुंडा पहुंचा। धर्म कुंडा से यह यात्रा चलकर देवदत्तपुर पिपरी माफी गांव में जनसभा में परिवर्तित हो गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि महसी विधान सभा के विधायक सुरेश्वर सिंह रहे। जनसभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे ने की। जनसभा का शुभारम्भ महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। जिलाध्यक्ष ने अपने उदबोधन में इस यात्रा में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी व आम जनमानस को धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारे देश का इतना विशालतम रूप देने का श्रेय भारत रत्न व लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को जाता है। जिन्होंने देश के आजाद होने के बाद लगभग 565 छोटी-बड़ी रियासतों को जोड़कर विशाल भारत का निर्माण किया था। विशिष्ट अतिथि विधायक महसी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और पहले गृहमंत्री भी थे। उन्होंने स्वतंत्रता के बाद भारतीय रियासतों को एकीकृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मुख्य अतिथि डॉक्टर महेंद्र सिंह ने बताया सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के उन महान नेताओं में से एक थे जिन्होंने देश की एकता अखंडता और स्वतंत्रता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्हें भारत का लोह पुरुष कहा जाता है। क्योंकि उन्होंने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी इच्छा शक्ति और अटूट साहस का परिचय दिया था। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण देश से किसानों व शहर वासियों से लोग एकत्र कराकर गुजरात के नर्मदा नदी के तट पर विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैचू ऑफ यूनिटी 182 मी. का निर्माण कराया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री नन्हेंलाल लोधी, राघवेंद्र प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष, रण विजय सिंह जिला मंत्री, सुनील श्रीवास्तव, हेमा निगम, रामनिवास वर्मा विधायक नानपारा, व सभी मंडल अध्यक्षगण व पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ता व आम जनमानस इस यात्रा में सम्मिलित हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें