ब्रेकिंग

बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर

दो प्रभारी निरीक्षक व तीन उप निरीक्षक लाइन हाजिर

पीआरडी जवानों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सीएम ने की दैनिक भत्ता बढ़ाने की घोषणा

सेनानी उत्तराधिकारियों ने सुभाष चन्द्र बोस द्वारा राष्ट्र के प्रति किये गये संघर्षों को किया याद

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

Ad

: ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ अभियान के तहत किया गया पौधरोपण

अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता और चिकित्सा पेशेवरों की सुरक्षा को बढ़ावा देना
बहराइच। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने हाल ही में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम,‘‘ ‘‘प्लास्टिक का उपयोग न करें,‘‘ और ‘‘डाक्टरों के खिलाफ हिंसा को रोकें‘‘ जैसे महत्वपूर्ण अभियानों का आयोजन किया। इन अभियानों का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता और चिकित्सा पेशेवरों की सुरक्षा को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एमएलसी डा. प्रज्ञा त्रिपाठी रही। विशेष अतिथि के रूप में डा.एन सी बावा व डा. सगुना वर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इन परियोजनाओं को सफलतापूर्वक अंजाम देने में आईएमए की अध्यक्ष डा. रीना केडिया और अन्य प्रमुख सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिनमें डा.अनिल केडिया, डा.अनिल अग्रवाल, डा. छाया श्रीवास्तव, डा.ओ.पी.पांडे, डा.शैलेश जायसवाल, डा.एस.के.वर्मा, डा.संगीता मेहता, डा. स्वाति अग्रवाल सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहे। इन अभियानों के माध्यम से आईएमए ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया है। ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ अभियान में सैकड़ों पेड़ लगाए गए। जबकि ‘‘प्लास्टिक का उपयोग न करें‘‘ पहल ने लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। साथ ही, ‘‘डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा को रोकें‘‘ अभियान ने चिकित्सा पेशेवरों की सुरक्षा की अहमियत को रेखांकित किया। आईएमए ऐसे अभियानों को भविष्य में भी जारी रखने का संकल्प करता है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन हो सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें