ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

व्यापारी कल्याण दिवस पर सम्मानित हुए सर्वोच्च राजस्व कर दाता व्यापारी : सदर विधायक ने व्यापारियों को भेंट किया प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jun 28, 2025

बहराइच। दानवीर भामाशाह की जयन्ती व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने जिलाधिकारी मोनिका रानी, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, डिप्टी कमीश्नर चन्द्रकेश गौतम व अन्य अधिकारियों के साथ दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जबकि सांस्कृतिक विभाग उ.प्र. के पंजीकृत कलाकारों द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विकास भवन सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व अन्य अधिकारियों के साथ जिले के सर्वोच्च राजस्व कर देने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों सुदेश इण्डस्ट्रीज प्रा.लि., कृष्णा एण्ड कम्पनी, सुरेश आटो सेल्स प्रा.लि., दिलीप बिल्डकान लि. एवं घिड़िया एग्रो प्रा.लि. बहराइच स्वामियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक सदर ने दानवीर भामाशाह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित व्यापारियों का आहवान किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुसार एक पेड़ मॉ के नाम अवश्य लगाये बल्कि वृक्षारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लें। उन्होनें कहा कि व्यापारी देश प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। मुख्य विकास अधिकारी ने दानवीर भामाशाह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष गौरी शंकर भानीरामका, निर्यातक अशोक मातनहेलिया, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष मल्होत्रा, जिला महामंत्री बृजमोहन मातनहेलिया, जिला कोषाध्यक्ष नवनीत अग्रवाल, जिला युवा महामंत्री पीयूष मातनहेलिया, अध्यक्ष राईस मिल एसोशिएशन विनोद अग्रवाल, अध्यक्ष साल्वेक्स एसोशिएशन विनोद टेकड़ीवाल सहित विकास मलानी, अमन अग्रवाल व अन्य उद्यमी, व्यापारी तथा जीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त विजय वर्मा, संदीप सिंह, अमित अग्रवाल व अन्य सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें