ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु का बलिदान दिवस मनाया गया

सेनानी उत्तराधिकारियों ने क्रांति के इन अग्रदूतों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में सेनानी क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु का बलिदान दिवस मनाया गया। सेनानी उत्तराधिकारियों ने क्रांति के इन अग्रदूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन संरक्षक अनिल त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि 23 साल की उम्र में देश की आजादी के लिए फांसी पर चढ़ना और देश के लाखों नौजवानों को क्रांतिकारी विचारों की ओर उद्वेलित करना भगतसिंह की नियति बनी। संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि गांधी जी इन क्रांतिकारियों को फांसी से बचाने का भरसक प्रयास किया किन्तु असफल रहे। अंग्रेज वायसराय गांधी जी को इन क्रांतिकारियों के आड़ में घेरना चाहता था, लेकिन वो भी असफल रहा। 23 मार्च 1931 को इन तीनों क्रांतिकारियों को फांसी दे दी गई। वरिष्ठ सेनानी उत्तराधिकारी भानुप्रताप द्विवेदी एडवोकेट ने कहा कि राजगुरु भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख क्रांतिकारी थे। अन्त में सेनानी उत्तराधिकारियों ने क्रांति के इन तीनों नायकों के साहस, अदम्य उत्साह और उमंग और राष्टृ के प्रति समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित होने के संकल्प के साथ कार्यक्रम समाप्त किया। कार्यक्रम में बहराइच विकास मंच के अध्यक्ष हर्षित त्रिपाठी, राम रूप मिश्र, दिनेश मिश्र, विनय तिवारी, अभयराज श्रीवास्तव, लालबहादुर तिवारी सहित तमाम राष्ट्र प्रेमी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें