प्रदर्शनकरियों ने सरकारी कार्यालयों को किया आग के हवाले : रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी ने सम्हाला मोर्चा
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Sep 9, 2025
रमेश सिंह
रूपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमा स्थित नेपाली पुलिस जमुनहा चौकी को प्रदर्शनकरियों ने अपने कब्जे में ले लिया। जिससे नेपाल पुलिस, नेपाल कस्टम सहित सभी सीमा पर तैनात सरकारी कर्मचारियों ने अपने कार्यालय को छोड़ दिया। प्रदर्शनकरियों ने सभी सरकारी कार्यालयों को आग लगा दिया। रूपईडीहा पुलिस और सीमा पर तैनात एसएसबी ने सीमा पर मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युमन सिंह तथा एसएसबी कमांडेंट 42वी वाहिनी गंगा सिंह उदावत ने खुद सीमा पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। भारतीय क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण है।
विज्ञापन
विज्ञापन