ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: गन्ना समिति चुनाव में सत्तासीन भाजपा का रहा दबदबा

बहराइच। सहकारी गन्ना समिति लिमिटेड से भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष राजन सिंह निर्विरोध सभापति अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए। उप सभापति के पद पर श्रावस्ती निवासी पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी सुधीर सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। यह बहराइच/श्रावस्ती से मिलकर बनी है। यहां पार्टी द्वारा अधिकृत 9 डायरेक्टर में से 8 निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी क्रम में जरवल सरकारी गन्ना समिति के चुनाव में भी पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी रणवीर सिंह मुन्ना सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। समिति के उपाध्यक्ष पद पर पार्टी श्रीमती मुन्नी देवी भी निर्विरोध निर्वाचित हुई। पार्टी द्वारा घोषित समिति के 9 डायरेक्टर में से 5 निर्विरोध तथा दो निर्वाचन में विजय हुए। इसके साथ ही शारदा प्रसाद शुक्ला निवासी विशेश्वरगंज बहराइच समिति में तथा शिव सहाय सिंह मंडल अध्यक्ष भाजपा कैसरगंज को जरवल समिति में शासन द्वारा संचालक के रूप में नामित किया गया है। उपरोक्त दोनों समिति के महत्वपूर्ण चुनाव को जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को पार्टी का प्रत्याशी बनाकर लड़ाया गया। जिसमें पहली बार पार्टी को सभापति उपसभापति व संचालक के पदों पर विजय श्री प्राप्त हुआ। उपरोक्त पदों पर निर्विरोध निर्वाचन पर भाजपाईयों में हर्ष का माहौल है। सभी निर्वाचन सभापति उपसभापति एवं संचालक मंडलों को जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे, जिलाध्यक्ष श्रावस्ती उदय प्रकाश त्रिपाठी, विधायक सुभाष त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह संचित, जिला उपाध्यक्ष सुषमा चौधरी, उमाशंकर तिवारी, जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, नन्हेंलाल लोधी, जिला मंत्री सुनील श्रीवास्तव, हरेंद्र विक्रम सिंह, नगर अध्यक्ष अमित शर्मा, अजय प्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष विशेश्वरगंज, त्रिलोकी चौबे, रणविजय सिंह, निशंक त्रिपाठी, रामकृपाल मिश्र, दिहल दास मिश्रा, संजय सिंह, अमित शुक्ला, अप्पू शुक्ला, नितिन रुपानी, अभिषेक गुप्ता, प्रदीप त्रिपाठी, घनश्याम सिंह, देवेंद्र मिश्रा, हरिश्चंद्र गुप्ता सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें