नवागंतुक बीईओ कमलेश कुमार मिश्र ने ग्रहण किया पदभार : आरएसएम ने किया स्वागत
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Sep 20, 2025
कैसरगंज, बहराइच। शिक्षा में सुधार की दृष्टि से बीएसए आशीष कुमार सिंह ने छह खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। खंड शिक्षा अधिकारी विशेश्वरगंज कमलेश कुमार मिश्र का कैसरगंज के लिए तबादला हुआ है। शनिवार को बीआरसी कैसरगंज पहुंचकर बीईओ कमलेश कुमार मिश्र ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कैसरगंज के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर, मीठा खिलाकर व उपहार देते हुए नवागंतुक बीईओ कमलेश कुमार मिश्र का जोरदार स्वागत किया। बीईओ ने कहा कि शिक्षा के उन्नयन और ब्लॉक को निपुण बनाने का प्रयास किया जाएगा। शिक्षक अपनी समस्याओं को बेझिझक कह सकते है। जिसका यथोचित पूर्ण समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर आरएसएम के अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, महामंत्री बृजेश प्रताप चौधरी, मंत्री अनिल कुमार, अरविंद शर्मा, अरविंद कुमार शुक्ला, राम गोविन्द यादव अध्यक्ष शिक्षामित्र संघ, वीरेंद्र कुमार सिंह, पवन सिंह, अजय श्रीवास्तव सहित अनेकों शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन