ब्रेकिंग

बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर

दो प्रभारी निरीक्षक व तीन उप निरीक्षक लाइन हाजिर

पीआरडी जवानों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सीएम ने की दैनिक भत्ता बढ़ाने की घोषणा

सेनानी उत्तराधिकारियों ने सुभाष चन्द्र बोस द्वारा राष्ट्र के प्रति किये गये संघर्षों को किया याद

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

Ad

: एएसपी द्वारा पुलिस व आरएएफ जवानों के साथ नगर क्षेत्र में किया गया रूट मार्च

आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा
बहराइच। पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला के निर्देशानुसार करवाचौथ, धनतेरस व दीपावली त्यौहारों के मद्देनजर जनपद की जनता में सुरक्षा की भावना तथा शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली नगर, चौकी इंचार्ज तिकोनीबाग, चौकी इंचार्ज घंटाघर, चौकी इंचार्ज रोडवेज, चौकी इंचार्ज वशीरगंज, चौकी इंचार्ज सिविल लाइन मय पुलिस फोर्स तथा आरएएफ के साथ बहराइच शहर के तिकोनी बाग से नजीरपुरा, गुदड़ी चौराहा, मोहल्ला किला, वशीरगंज, बड़ी संगत गली, वशीरगंज दक्षिणी, यादव मिष्ठान चौराहा, ट्रासंफार्मर तिराहा, मूंगफली मंडी, घंटाघर व स्टीलगंज आदि मार्केट एरिया में रूट मार्च किया गया। पैदल गश्त के दौरान आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनको सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो इसके लिए उन्हें जागरूक किया गया। किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों तथा संदिग्धों के बारे में जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराने हेतु जनमानस से अपील की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें