ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

धूमधाम से मनाया गया भगवान बावन का जन्मोत्सव : रोटरी क्लब ने किया शोभा यात्रा का स्वागत

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Aug 27, 2025

बहराइच। भगवान वामन का जन्मोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। जिसमें रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर सनातन धर्म प्रेमियों का जुलूस मौनी बाबा आश्रम से होते हुए वशीरगंज गुदडी, पीपल चौराहा, घंटाघर चौराहा, छोटी बाजार, गुरु नानक चौक, स्टेडियम होते हुए गोनार्द लान में यह शोभा यात्रा संपन्न हुई। शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह पर आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद और मिठाई खिलाई गई। गुदड़ी में सुमित खन्ना ने और घंटाघर चौराहे पर रोटरी क्लब द्वारा राम गोपाल शिव भगवान ज्वेलर्स पर बृहद रूप से प्रसाद वितरित किया गया। शोभा यात्रा में पंद्रह झाँकियाँ निकाली गईं। जिसमें भारत माता की झाँकी प्रमुख थी। इसके अलावा शंकर जी, लक्ष्मी जी, राम दरबार, शबरी माता, गोवर्धन, वैष्णो माता, श्याम दरबार, महाकाल आदि की सुंदर झाँकियाँ निकाली गईं थीं। इस यात्रा पर प्रशासन का बहुत बढ़िया सकारात्मक साथ रहा। रोटरी क्लब के कई सदस्य इसमें सम्मिलित होकर अपनी सेवाएँ दीं। जिनमें शिव भगवान रस्तोगी, प्रदीप केडिया, सुशील ड्रोलिया, कैलाश जैलान, अनिल कुमार बंसल, रामेश्वर नाथ रस्तोगी, डीपी सिंह, अनिल गोयल, राजकुमार लोहिया, अमरनाथ अग्रवाल और महेश गुप्ता शामिल रहे। भारत विकास परिषद ने भी वामन भगवान के शोभा यात्रा में स्टेडियम के पास गुरु नानक चौक पर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर, परिषद के सदस्यों ने फूलों की माला पहनाकर और आरती उतारकर जुलूस का स्वागत किया। साथ ही, श्रद्धालुओं को मिठाइयाँ वितरित की गईं और उनका अभिनंदन किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें