ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

गौ माता को रोटी, गुड़, चना, फल खिलाकर की गौ सेवा : रोटेरियन एकत्रित होकर पूरे मन से की गो सेवा

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Sep 14, 2025

बहराइच। समाज सेवा में अग्रणी रोटरी क्लब द्वारा समाज सेवा में अनेकों कार्य किए गए हैं जैसे शिविर लगा कर वृद्धों की सेवा। डॉक्टरों से निःशुल्क इलाज करना उनका फिजियोथेरेपी कराना, महिलाओं को निःशुल्क सिलाई कढ़ाई की ट्रेनिंग दिलाना, बच्चों को निःशुल्क कम्प्यूटर की ट्रेनिंग दिलाना आदि राष्ट्रीय भावना से ओत प्रोत संस्था ने इसी क्रम में पितृ पक्ष में गौ सेवा कार्यक्रम रखा। जिसमें अध्यक्ष कैलाश जालान, सचिव रामेश्वर रस्तोगी सहित सभी रोटेरियन ने पूरे उत्साह से हमारे गो सेवा का कार्यक्रम किया जो अत्यंत सफल और पुण्य कार्य रहा। अग्रसेन गौशाला निकट देवी गुल्लाबीर मंदिर में बड़ी संख्या में रोटेरियन एकत्रित होकर पूरे मन से गो सेवा की गई। इस पुनीत कार्य में शीतल प्रसाद अग्रवाल के कुशल प्रबंधन के तहत गौ माताओं को रोटी, गुड़, चना, फल और हरा चारा खिलाया गया। कार्यक्रम में रोटेरियन अनिल सिंघल, रोटेरियन प्रदीप केडिया, रो.कैलाश जालान अध्यक्ष, कुसुम जलान रोटेरियन, कुलभूषण अरोड़ा, रोटेरियन सुशील ड्रोलिया, रामेश्वरनाथ रस्तोगी सचिव, पुष्पा रस्तोगी, विराट अग्रवाल सपरिवार, अमित अग्रवाल, डीपी सिंह, हिमांशु कंसल आदि कई लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की विशेषता यह थी कि सभी लोगों ने सहर्ष और प्रेम पूर्वक गौ सेवा की। जिससे समाज को एक अच्छा संदेश गया और हमारे बच्चों को भी अच्छा संस्कार मिला। लगभग 150 गौ माताओं को खिलाने से सभी को आत्मिक संतोष मिला और पितरों की आत्मा को शांति मिलने की कामना की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें