महिला पीजी कॉलेज में एक दिवसीय युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन : पेंटिंग में रोली, कहानी लेखन में सबा खातून, कविता लेखन में कृष्ण कांत रहे प्रथम
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Nov 7, 2025
बहराइच। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा महिला पीजी कॉलेज में एक दिवसीय युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जिसका विजन विकसित भारत 2047 था जिसके तहत पेंटिंग, कहानी लेखन, कविता लेखन, डिक्लेमेशन, समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत व साइंस मेला इनोवेशन ट्रैक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डा. प्रज्ञा त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा वंदे मातरम गीत गाकर किया गया। विजेता प्रतिभागियों के चयन हेतु जज के रूप में श्रीमती श्रद्धा पांडे, केडीसी के चित्रकला की सविता वर्मा, तस्मीन फातिमा जैदी, आकांक्षा पटेल, रीता शुक्ला सुधा सिंह आदि मौजूद रहे। विजेता प्रतिभागियों में पेंटिंग प्रथम रोली चौरसिया, द्वितीय खुशी गुप्ता, तृतीय स्थान पर महक वाल्मीकि व मो. अमन संयुक्त रूप में रहे। कहानी लेखन में प्रथम सबा खातून, कविता लेखन में प्रथम कृष्ण कांत अवस्थी, डिक्लेमेशन में प्रथम अवंतिका मिश्रा, समूह लोकनृत्य में प्रथम शिखा व टीम द्वितीय सुप्रिया त्रिपाठी व टीम, लोकगायन समूह में काजल व ग्रुप द्वितीय प्रज्ञा शुक्ला व टीम, तृतीय स्थान पर प्रतिमा पाण्डेय व टीम रही। साइंस मेला इनोवेशन ट्रैक में प्रथम मरियम खालिक व टीम, द्वितीय स्थान पर समर्थ त्रिपाठी व टीम, तृतीय स्थान पर निधि सोनी व टीम के साथ अंजली कश्यप व टीम संयुक्त रही। कार्यक्रम का संचालन विकास खंड बलहा के सहायक अनुदेशक अमित पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी सुश्री प्राची पंवार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकास वर्मा जरवल, देवेश शुक्ला चित्तौरा, अजय गुप्ता बलहा, शैलेश मिश्रा मिहीपुरवा, आलोक सिंह, अखिलेश चौधरी व विनम्र शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन