ब्रेकिंग

डंपर चालक गंभीर रूप से घायल तेल टैंकर का चालक मौके से फरार

वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत कर उनका उत्साहवर्धन किया

पालिका परिषद की बैठक में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

नवप्रवेशित 05 बच्चों का स्वयं कराया नामांकन, बच्चों के साथ ग्रहण किया भोजन

आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया

Ad

: जयंती पर याद किए गए क्रांतिकारी सुखदेव

सेनानी भवन सभागार में क्रांतिकारी सुखदेव की 109वीं जयंती मनाई गई
बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में क्रांतिकारी सुखदेव की 109वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सेनानी उत्तराधिकारियों ने उनके व्यक्तित्व एवं भारतीय स्वतंत्रता इतिहास में उनके योगदान पर चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि उनका पूरा नाम सुखदेव थापर था। वह क्रांतिकारियों के इतिहास के नायक थे। संगठन के कार्यवाहक प्रदेश महासचिव रमेश मिश्रा ने कहा कि सुखदेव को लाहौर षड्यंत्र में उनकी भागीदारी और उनके परिणाम के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है। मात्र 24 वर्ष की उम्र में उन्हें भगत सिंह व राजगुरु के साथ फांसी पर चढ़ाया गया। वे भौतिक और वैचारिक दोनों दृष्टिकोण में क्रांतिकारी थे। अधिवक्ता अवनींद्र पांडे ने कहा कि वह हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य थे। लुधियाना में पैदा होने के बावजूद पूरे देश में क्रांतिकारी विचारधारा के लोगों के वह संपर्क में थे। अंत में सेनानी उत्तराधिकारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और कार्यक्रम समाप्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी राम रूप मिश्रा, पवन सिंह, विनोद त्रिपाठी, अनूप शुक्ला, सुमित शुक्ला, निकुंज मिश्रा सहित तमाम राष्ट्रभक्त मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें