ब्रेकिंग

प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर किया गया सम्मानित

08 से 10 जून तक 02 पॉली में सम्पन्न होगी परीक्षा 08 से 10 जून तक 02 पॉली में सम्पन्न होगी परीक्षा

बाल और नाखून छोड़कर शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है टीबी का संक्रमण

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

Ad

प्रत्येक ग्राम पंचायत में सोलर पैनल संयंत्र की स्थापना की जाय:डीएम : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jun 1, 2026

बहराइच। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक अद्द संयंत्र स्थापित किया जाय। डीएम ने कहा कि ग्राम पंचायतों में संयंत्रों की स्थापना से दूसरे ग्रामवासियों में सोलर पैनल को लेकर प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने डीपीआरओ को यह भी निर्देश दिया कि ग्राम प्रधानों को प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कम से कम 05 पैनल स्थापित करने का लक्ष्य आवंटित किया जाय। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि उचित दर विक्रेताओं को भी सोलर पैनल लगवाने के लिए जागरूक किया जाये तथा कार्डधारकों को भी सुविधा हो। नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देंशित किया गया कि नगरीय क्षेत्रों के सभी वार्डों में सभासदों व वेंडर्स के सहयोग से शिविर आयोजित कर लोगों को योजना की जानकारी देकर अधिक से अधिक सोलर पैनल की स्थापना करायें। डीएम ने प्रभारी अधिकारी नेडा को निर्देश दिया कि योजना के अन्तर्गत अधिकाधिक आवेदन प्राप्त कर वेंडर चयन की प्रक्रिया में प्रगति लायी जाय। डीएम ने वेंडर्स को निर्देश दिया कि प्रतिदिन कैम्प आयोजित कर लोगों को योजना की जानकारी दें ताकि लोग स्वेच्छा से सोलर पैनल की स्थापना के लिए आगे आयें। डीएम ने कहा कि जनपद बहराइच में कार्यरत समस्त सरकारी विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों की सूची तैयार कर कार्मिकों को भी योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाय। उन्होंने वेंडर्स की समस्याओं के समाधान हेतु विद्युत विभाग, बैंक एवं यूपीनेडा के अधिकारियों की संयुक्त समिति गठित करने के साथ-साथ प्रत्येक शुक्रवार को बैठक आयोजित कर विद्युत एवं बैंक से सम्बन्धित समस्याओं को निराकरण कराया जाये ताकि योजना को अपेक्षित गति मिले सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, जिला विकास अधिकारी, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी यूपी नेडा, जिला अग्रणी प्रबन्धक, अधिषासी अभियन्ता विद्युत बहराइच, सहायक अभियन्ता विद्युत मीटर, जिला समन्वयक सहित वेंडर्स व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें