ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

70 प्रतिशत से कम संतुष्टि वाले विभाग विशेष प्रयास कर सुधार लायेंः डीएम : डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई आईजीआरएस व सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jun 24, 2025

बहराइच। आईजीआरएस व सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा हेतु सोमवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करती हुईं जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी दशा में 70 प्रतिशत से कम संतुष्टि नहीं होनी चाहिए। डीएम ने कहा कि 70 प्रतिशत से कम संतुष्टि वाले विभाग विशेष प्रयास कर सुधार लायें। डीएम ने निर्देश दिया कि असंतुष्ट फीड बैंक वाले विभाग स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर जियो टैग फोटो के साथ निस्तारण आख्या को पोर्टल पर फीड करें। बैठक में बांट-माप अधिकारी की अनुपस्थिति का कड़ा संज्ञान लेते हुए डीएम ने सम्बन्धित का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। आईजीआरएस सन्दर्भों की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निस्तारण के सम्बन्ध में की गई कार्यवाही का प्रभावी अनुश्रवण करते हुए रैंक में सुधार लाये ताकि जनपद की रैंकिंग प्रभावित न होने पाये। उन्होंने कहा कि निचले स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ऐसे सन्दर्भों केे निस्तारण की गुणवत्ता में उदासीनता व लापरवाही बरते जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जाय। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सन्दर्भों के निस्तारण में संतुष्टि व असंतुष्टि पर विशेष ध्यान दिया जाये, क्यांेकि इसी से जनपद की रैंकिंग का निर्धारण किया जाता है। डीएम ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सन्दर्भों के निस्तारण के लिए स्थलीय भ्रमण अवश्य करें तथा निस्तारण की कार्यवाही में शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का पालन अवश्य किया जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारी, सम्बन्धित एसडीएम, बीडीओ, व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें