ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ मानक के अनुरूप कराएं पूर्ण : डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्याे की समीक्षा बैठक

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Aug 23, 2025

बहराइच। कार्यदायी संस्थाओं के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने निर्देश दिया कि विभाग अन्तर्गत संचालित समस्त छोटे-बड़े कार्यों के प्रगति का अद्यतन विवरण उपलब्ध कराना सुनश्चित करें। डीएम ने निर्देश दिया कि अनारम्भ, अपूर्ण एवं पूर्ण परियोजनाओं का अलग-अलग विवरण उपलब्ध कराया जाय तथा हस्तान्तरित न होने वाली पूर्ण परियोजनाओं का विवरण भी कारण सहित उपलब्ध कराएं ताकि हस्तान्तरण में आ रही बाधा को दूर कर परियोजनाओं को जनोपयोग में लाया जा सके। डीएम श्री त्रिपाठी ने कार्यदायी संस्थाओं को यह भी निर्देश दिया कि आनगोईंग परियोजनाओं में यदि किसी स्तर पर कोई बाधा आ रही है तो तत्सम्बन्धी रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाये ताकि प्रशासकीय विभाग एवं शासन स्तर से समन्वय कर समस्या का समाधान कराया जा सके। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया गया कि निर्माण कार्यों को समयबद्ध रूप से गुणवत्ता के साथ मानक के अनुरूप पूर्ण कराएं तथा निर्माण कार्य से सम्बन्धित माइल स्टोन का माहवार लक्ष्य का चार्ट उपलब्ध कराएं, जिसके सापेक्ष निर्माण कार्य की मासिक प्रगति की समीक्षा की जा सके। डीएम डॉ. त्रिपाठी ने राजकीय निर्माण निगम को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका तजवापुर का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाय ताकि बच्चों का पठन-पाठन कार्य शुरू किया जा सके। डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं व नोडल विभागों को दो टूक शब्दों में निर्देश दिया कि कार्यों की गुणवत्ता व मानक के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा। सत्यापन के दौरान निर्माण कार्य के मानक व गुणवत्ता निम्न स्तर की पायी जाने पर सभी सम्बन्धित की जिम्म्ेदारी तय करते हुए नियामनुसार कार्रवाई की जायेगी। बैठक का संचालन जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी घासी राम ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच राम सिंह यादव, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, अधि.अभि. लो.नि.वि. प्रान्तीय खण्ड प्रदीप कुमार व निर्माण खण्ड-1 के अमर सिंह सहित अन्य व अधिकारी कार्यदायी संस्था प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें