ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

अधिकारी गहन समीक्षा कर रैंकिंग में सुधार लाने का करें प्रयास : सीडीओ की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड, आईजीआरएस व ई-आफिस की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Sep 24, 2025

बहराइच। शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों सीएम डैशबोर्ड, आईजीआरएस व ई-आफिस की समीक्षा हेतु विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने सी.एम. डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि श्रेणी-ए के विभाग इसी स्तर को बनाये रखें तथा जिन विभागों की श्रेणी-ए से निम्न है सम्बन्धित अधिकारी गहन समीक्षा कर रैंकिंग में सुधार लाने का प्रयास करें जिससे जिले की रैंक प्रभावित न होने पाये। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी दशा में आईजीआरएस संदर्भो का निस्तारण 70 प्रतिशत से कम संतुष्टि नहीं होनी चाहिए। उन्होनें कहा कि 70 प्रतिशत से कम संतुष्टि वाले विभाग विशेष प्रयास कर सुधार लायें। सीडीओ ने कहा कि असंतुष्ट फीड बैंक वाले विभाग स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर जियो टैग फोटो के साथ निस्तारण आख्या को पोर्टल पर फीड करें। शासन की शीर्ष प्राथमिकता को दृष्टिगत रखते हुए सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में ई-आफिस प्रणाली विकसित करें। उन्होनें अधिकारियों को सुझाव दिया कि ई-आफिस प्रणाली को विकसित करने में किसी प्रकार समस्या हो तो जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी से समन्वय कर समस्या का समाधान करायें। सीडीओ ने निर्देश दिया कि सभी विभाग यथाशीघ्र कार्यालयों को ई-ऑफिस प्रणाली से आच्छादित करें। सीडीओ ने एडीएसटीओ को निर्देश दिया कि ई-ऑफिस प्रणाली का संचालन न करने वाले विभागीय अधिकारियों के वेतन बाधित करने की कार्यवाही की जाय। इस अवसर पर डीडीओ राज कुमार, सीएमओ डॉ संजय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें