ब्रेकिंग

20 से होगी नियमित पेराई

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक सदर ने वितरित किये जॉब ऑफर लेटर

घरेलू नल कनेक्शन एवं ओवरहेड टैंक निर्माण के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ करें पूरा

महाराज सिंह इण्टर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ad

मेड़बन्दी के लम्बित 142 मामलों का कराया गया निस्तारण : धारा-24 के लम्बित वादों के निस्तारण हेतु गांव गांव-पहुंच रही हैं राजस्व टीमें

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Oct 25, 2025

डीएम की अभिनव पहल पर वादों के निस्तारण के लिए जिले में संचालित है अभियान

बहराइच। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अभिनव पहल पर विगत 03 वर्षो में धारा-24 के निस्तारित राजस्व वादो में पक्की मेड़बन्दी हेतु लम्बित मामलों के निस्तारण हेतु समस्त तहसीलों में अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान अन्तर्गत पक्की मेड़बन्दी हेतु लम्बित मामलों का निस्तारण कराये जाने हेतु राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम गांव-गांव जाकर मौके पर ही वादों का निस्तारण करा रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 15 अक्टूबर से संचालित अभियान अन्तर्गत उप जिलाधिकारी कैसरगंज, उप जिलाधिकारी कैसरगंज न्यायिक, उप जिलाधिकारी नानपारा, उप जिलाधिकारी नानपारा न्यायिक, उप जिलाधिकारी पयागपुर, उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी सदर न्यायिक, उप जिलाधिकारी महसी, उप जिलाधिकारी महसी न्यायिक तथा उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा द्वारा गांव-गांव जाकर मेड़बन्दी हेतु लम्बित 142 मामलों का निस्तारण कराया गया है। डीएम द्वारा सभी सम्बन्धित को यह भी निर्देश दिया गया है कि धारा-24 के सभी वाद ऑनलाइन दर्ज कर लिए जाए तथा लम्बित वादो में समय से सभी सीमांकन आख्या प्राप्त कर राजस्व वादो का समयान्तर्गत निस्तारण कर मेड़बन्दी करा दी जाये ताकि अभियान के उपरान्त कोई भी मेड़बन्दी के प्रकरण लम्बित न रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें