शिक्षकों ने 24 नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देने की बनाई कार्य : विकास खंडवार सभी को सौंपी गई जिम्मेदारियां
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Nov 9, 2025
बहराइच। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ संयुक्त कार्य समिति की बैठक रायपुर राजा स्थित कैंप कार्यालय में संपन्न हुई। अध्यक्षता संघ अध्यक्ष विद्या विलास पाठक ने किया। संचालन प्रभारी महामंत्री यादवेंद्र यादव ने किया। जिसमें 24 नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देने की कार्य योजना बनाई गई। जनपद से 1000 से अधिक शिक्षक धरना स्थल पर पहुंचेंगे। विकास खंडवार सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गई। साथ ही यह निर्णय लिया गया जो संगठन के पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियां नहीं निभा रहे हैं या बैठकों में प्रतिभाग नहीं कर रहे हैं उनका कार्य समिति ने उनके पद से मुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया है। चयन वेतनमान एरियर एवं 75 शिक्षकों के रुके हुए वेतन के लिए संगठन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं वित्त एवं लेखा अधिकारी को पत्र देकर एवं वार्ता करके समस्या का समाधान इसी महीने कराएगा। समाधान न होने पर संगठन दिसंबर माह में आंदोलन करेगा। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एक मत से दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री राधेश्याम कनौजिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष एम सिराजुद्दीन न्यूटन, प्रांतीय संयुक्त मंत्री भूपेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव व बलवंत सिंह, मंडलीय संयुक्त मंत्री आशुतोष वर्मा ने भी सभी से संगठन को मजबूत बनाने का आग्रह किया। बैठक में मोहम्मद आसिफ, शत्रुघ्न वर्मा, रामकुमार पांडे, धर्मेंद्र पाल, राजेश कुमार यादव, कमलेश कुमार मिश्रा, मनोज कुमार उपाध्याय, सत्येंद्र गंगवार, भानु प्रताप मिश्रा, प्रेम कांत, रवि शंकर शुक्ला, गोपाल जी शुक्ला, महेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश कुमार मिश्रा, प्रदीप कुमार मिश्रा, सुशील कुमार मिश्रा, ओंकार नाथ टाइगर, अमिताभ शंकर त्रिपाठी, अलीम अहमद आदि पदाधिकारीयों ने भी अपने विचार व्यक्त किया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष विद्या विलास पाठक ने सभी पदाधिकारी एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन