ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

कांग्रेसियों ने प्रतीकात्मक यात्रा निकाल कर किया जन जागरण : जल लेकर जल प्रदूषण नियंत्रण के लिए लिया संकल्प

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Aug 26, 2025

विशेश्वरगंज, बहराइच। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं सेवादल के संस्थापक डाक्टर नारायण सुब्बाराव हार्डीकर के 50वें पुण्यतिथि पर मंगलवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी विशेश्वरगंज के तत्वावधान में पुरैना से मोक्षद्वार कुरसहा तक वोटर अधिकार प्रतीकात्मक यात्रा निकाल कर वोट हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है, डाक्टर नारायण सुब्बाराव हार्डीकर अमर रहें, लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ, वोट चोरी नही चलेगी, यूरिया चोरी नही चलेगी जैसे नारों के तहत जनजागरण किया गया। उक्त पदयात्रा का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी तथा राष्ट्रीय प्रशिक्षक विनय सिंह तथा यात्रा संयोजक ब्लाक कांग्रेस कमेटी विशेश्वरगंज के अ्ध्यक्ष शिवनन्दन गिरि रहे। संचालन यात्रा प्रभारी इन्द्र कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत डाक्टर हार्डीकर के चित्र पर माल्यार्पण कर सामूहिक सलामी देकर तथा वृक्षारोपण करके किया गया। साथ ही हाथ में जल लेकर जल प्रदूषण नियंत्रण के लिए संकल्प लिया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष एवं प्रशिक्षक विनय सिंह ने कहा कि डाक्टर नारायण सुब्बाराव हार्डीकर एक महान समाज सुधारक तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद एवं वरिष्ठ नेता थे। इस अवसर पर विजय पोरवाल, पूर्व जिला सचिव सतीश कुमार सिंह, सोनू गिरि, दुर्गेश कुमार सिंह, नसीम इदरीसी, केशरी पासवान, सरदार राम प्रताप सिंह, साबरा बेगम, अकबरी बेगम, गिरिजा दत्त झा, कोनाल सिंह सहित कई लोगों ने अपने अपने वक्तव्य दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें