ब्रेकिंग

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

सेनानी उत्तराधिकारियों ने ढींगरा को स्वतंत्रता संग्राम का महान क्रांतिकारी बताया

डीएम, एसपी की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

समाधान दिवस पर 89 शिकायतों में से 11 का हुआ निस्तारण

किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

Ad

कांग्रेसियों ने पौधरोपण कर फल वितरित किया : जनहितकारी मुद्दे को लेकर संघर्ष जारी रखेंने का सामूहिक रूप से लिया संकल्प

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jun 19, 2025

शिवपुर, बहराइच। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह के साथ वरिष्ठ नेता विनय सिंह ने शिवपुर ब्लाक के अंतिम बूथ तथा बहराइच लखीमपुर सीमा पर लोनियनपुरवा में पौधरोपण कर फल वितरित किए। तत्पश्चात विगत एक वर्ष पूर्व लोनियनपुरवा एवं माझागौढी के मध्य पुल तथा सड़क की मांग पर जनहित में निर्मित सड़क और पुल जैसे प्रगति पर स्थानीय नागरिकों ने प्राथमिक विद्यालय माझा गौढी में आयोजित जनसेवा संकल्प सभा में उक्त सड़क और पुल के लिए लगातार प्रयासरत कांग्रेस नेता विनय सिंह, मालती पासवान अमर सिंह वर्मा सहित सभी कांग्रेस नेताओं का नागरिक अभिनंदन किया गया। उक्त अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष ने क्षेत्रीय सांसद और विधायक का हृदय से आभार तथा धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो कहते हैं उसी पर भाजपा सरकार को चलने पर मजबूर होना पड़ता है। राहुल गांधी की भविष्य वाणी सच होने पर उन्हें पछतावा होता है। पूर्व कृषि मंत्री स्व. देवीप्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र रवीन्द्र स्वरूप ने कहा कि जन जन विकास और उत्थान ही राहुल गांधी का मुख्य मिशन है। हमजा शाहिद ने कहा कि राहुल गांधी ही भविष्य के नेता हैं, तथा जनमानस को उन्ही से एकमात्र आशा है। इससे पूर्व लोनियन पुरवा से माझा गौढी तक जनसेवा संकल्प एवं धन्यवाद मार्च निकालकर जनहितकारी मुद्दे को लेकर संघर्ष जारी रखेंने का सामूहिक रूप से संकल्प लिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें