ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

स्थानांतरित बीईओ को दी गई भावभीनी विदाई : शिक्षा की चुनौतियों पर नवागत बीईओ का संकल्प

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Sep 24, 2025

कैसरगंज, बहराइच। ब्लाक संसाधन केंद्र कुण्डासर में बुधवार को मुख्य अतिथि वित्त एवं लेखाधिकारी वीरेश वर्मा की उपस्थिति में शैक्षिक संगठनों के नेतृत्व में एक भावुक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर नवागत खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार मिश्र का भव्य स्वागत और स्थानांतरित खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र बहादुर चौधरी को भावभीनी विदाई दी गई। जितेंद्र बहादुर चौधरी ने अपने कार्यकाल में विद्यालयी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और संगठन व प्रशासन में सामंजस्य स्थापित करने की सराहनीय भूमिका निभाई। वक्ताओं ने उनकी सेवाओं को अविस्मरणीय बताया। स्वागत के दौरान कमलेश कुमार मिश्र ने कहा कि बच्चों की बुनियादी साक्षरता, डिजिटल शिक्षा, नामांकन वृद्धि और विद्यालयों में अनुशासन उनकी प्राथमिक प्राथमिकताएँ होंगी। उन्होंने सामूहिक प्रयास से शिक्षा की गुणवत्ता को ऊँचाई तक ले जाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में उमेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, अफरोज अहमद, चन्द्रप्रताप सिंह, अरविन्द कुमार शर्मा, अरविन्द कुमार शुक्ला, उमेश चन्द्र, बृजेश प्रताप चौधरी, राम गोविन्द यादव, एआरपी रसल रघुवंशी सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएँ मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें