ब्रेकिंग

आरक्षी संस्कार सिंह गंभीर रूप से घायल, पांच आरोपी गिरफ्तार, जबकि चार अन्य फरार

पकड़े गए नागरिक दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी चंपासारी क्षेत्र के निवासी

सीएमओ ने फीता काटकर किया अभियान का शुभारम्भ

बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस, नगदी, मोबाइल बरामद

नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर हुआ हादसा

Ad

सेनानियों को याद कर दी गई श्रद्धांजलि : विश्व में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले तीनों महापुरुषों को किया याद

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Nov 2, 2025

बहराइच। पूरे देश में प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को सुबह दस बजे दस मिनट अपने आत्मीय पूर्वजों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र गीत, राष्ट्रगान का गायन किया जाता है। उसी क्रम में रविवार को स्थानीय सेनानी भवन परिसर में स्थापित महात्मा गांधी, महामहिम रहे सरदार जोगेन्दर सिंह एवं रफी अहमद किदवई की प्रतिमाओं पर उपस्थित सेनानी उत्तराधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि पूज्य बापू महात्मा गांधी भारत सहित विश्व के तमाम देशों की स्वतंत्रता संग्राम के आकाश गंगा में ध्रुव तारे की भांति अटल चमकदार सितारे की तरह प्रकाशित हैं। संगठन के जिला इकाई महामंत्री राजू मिश्र उर्फ मुन्ना भैया ने कहा कि महामहिम रहे सरदार जोगेन्दर सिंह विद्यार्थी जीवन से ही पूज्य बापू के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर असहयोग, नमक सत्याग्रह, व्यक्तिगत सत्याग्रह, और अंग्रेजों भारत छोड़ो आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी मृत्यु 18.10.1957 में बाराबंकी में हुई। अन्त में उपस्थित जनों ने जीवन के हर क्षेत्र विश्व में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले तीनों महापुरुषों को याद करते हुए कार्यक्रम समाप्त किया। कार्यक्रम में भानु प्रताप द्विवेदी एडवोकेट, परमेश्वर, रामेश्वर, जाहिर अली, अब्दुल रहमान, शिव नारायण, परमजीत, तुलसी राम मौर्य सहित तमाम सेनानी उत्तराधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें