ब्रेकिंग

20 से होगी नियमित पेराई

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक सदर ने वितरित किये जॉब ऑफर लेटर

घरेलू नल कनेक्शन एवं ओवरहेड टैंक निर्माण के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ करें पूरा

महाराज सिंह इण्टर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ad

ग्रेफ्रोर्स द्वारा डीलर रिटेलर मीट का आयोजन : रीजनल सेल्स हेड ने सीमेंट की गुणवत्ता एवं कम्पनी के विस्तार के बारे में जानकारी दी

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jun 15, 2025

बहराइच। शहर के होटल वन सरिता रिसाट में रविवार को ग्रेफ्रोर्स इण्डस्ट्रीज द्वारा डीलर रिटेलर मीट का आयोजन किया गया। कम्पनी के रीजनल सेल्स हेड विष्णु खण्डेवाल ने सीमेंट की गुणवत्ता एवं कम्पनी के विस्तार के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर बहराइच, श्रावस्ती के सेल्स प्रमोटर आलोक टेकड़ीवाल, सेल्स आफिसर बहराइच अश्वनी सिंह, देव कुमार पाण्डेय, अली हुसैन, लखीमपुर सेल्स आफिसर ऋषि कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे। अमरेश टेªडर्स एवं प्रिंस टेªडर्स को थाईलैण्ड द्वारा प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अन्य डीलर रिटेलर को स्मार्ट फोन, लेदर आफिस चेयर, स्प्लिट एसी, विन्डो एसी, कूलर, वाशिंग मशीन, एक्वागार्ड दिया गया। कम्पनी उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल एवं झारखण्ड में कार्य कर रही है। जल्द ही कम्पनी नया आयाम तय करेगी। इस मौके पर ऋषभ सिंघल, अनुक टेकड़ीवाल, दिलीप कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें