ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: पारले चीनी मिल द्वारा 458 वाहनों पर लगवायी गई रिफ्लेक्टर पट्टी

बहराइच। शीत ऋतु के दौरान कोहरे व धुंध के कारण ट्रैक्टर ट्रालियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने के उद्देश्य से पारले चीनी मिल कैसरगंज द्वारा जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर चालू पेराई सत्र के दौरान गन्ना ढुलाई में प्रयुक्त होने वाले 10 ट्रकों व 410 ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफलेक्टर पट्टी/रेडियम पेन्ट लगाये जाने की कार्यवाही की गई है। यह जानकारी देते हुए जिला गन्ना अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला ने बताया कि जनपद में अवस्थित चीनी मिलों में गन्ना ढुलाई कार्य के लिए सम्बद्ध वाहनों तथा गन्ना कृषकों की ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर पट्टी तथा रेडियम पेन्ट लगवाये जाने के निर्देशों के अनुपालन में पारले चीनी मिल द्वारा 458 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने की कार्यवाही की गई है। श्री शुक्ल ने बताया कि पारले चीनी मिल अधिकाधिक वाहनों पर रिफलेक्टर पट्टी तथा रेडियम पेन्ट लगाये जाने के उद्देश्य से पेराई सत्र 2023-24 हेतु 100 लीटर रेडियम पेन्ट एवं 10000 स्टीकर की आपूर्ति के आदेश दिये गये हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें