ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

डीएम व एसपी ने कारागार का किया निरीक्षण : बैरकों का निरीक्षण कर लिया जायज़ा

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Aug 30, 2025

बहराइच। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के साथ जिला कारागार का निरीक्षण कर कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को मुहैय्या करायी जा रही सुविधाओं व कारागार की साफ-सफाई इत्यादि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कारागार के निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपीें ने पाकशाला, कारागार चिकित्सालय सहित अन्य बैरकों का निरीक्षण कर जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा कारागार की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बन्दियों को शासन द्वारा अनुमन्य सुविधाएं मुहैय्या कराए जाने तथा साफ-सफाई के स्तर को बनाएं रखने का निर्देश कारागार प्रशासन को दिया गया। इस अवसर पर जेलर प्रभारी कारागार अधीक्षक अजय कुमार झा, डिप्टी जेलर अंकित कुमार व रंजीत कुमार सिंह, डॉ अनिल कुमार वर्मा व अन्य संबंधित मौजूद रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें