परीक्षा केन्द्र राजकीय पॉलीटेक्निक का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण : जिले के 11 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी भर्ती परीक्षा
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Jun 4, 2026
बहराइच। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित उ.प्र. पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती हेतु 08 से 10 जून तक दो पालियों में सम्पन्न होने वाली की लिखित परीक्षा हेतु जनपद में 11 शिक्षण संस्थाओं को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। भर्ती परीक्षा को शासन की मंशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी, सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी/अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह के साथ परीक्षा केन्द्र राजकीय पॉलिटेक्निक आसाम चौराहा भिनगा रोड का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर मौजूद प्रधानाचार्य अरूण कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन