ब्रेकिंग

वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की

सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केन्द्र व्यवस्थापकों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये

विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लाभार्थियों को किया गया लाभान्वित

सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण पर कियाविचार-विमर्श

बलहा विधायक प्रतिनिधि व डीएफओ ने दिखाई हरी झंडी

Ad

पीईटी परीक्षा केन्द्र महिला पीजी कालेज का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण : सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केन्द्र व्यवस्थापकों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Nov 1, 2026

बहराइच। 01 नवम्बर को जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर दो-दो पालियों में आयोजित होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की लिखित परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी, सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से परीक्षा के अन्तिम दिवस की प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक सम्पन्न होने वाली परीक्षा का जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत के साथ भ्रमणशील रहकर निरीक्षण किया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केन्द्र महिला पीजी कालेज का निरीक्षण कर नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केन्द्र व्यवस्थापकों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने सीसीटीवी कैमरों के लिए स्थापित किये गये कन्ट्रोल रूम का अवलोकन परीक्षा कक्ष के अन्दर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा केन्द्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा का संचालन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें