ब्रेकिंग

वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की

सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केन्द्र व्यवस्थापकों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये

विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लाभार्थियों को किया गया लाभान्वित

सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण पर कियाविचार-विमर्श

बलहा विधायक प्रतिनिधि व डीएफओ ने दिखाई हरी झंडी

Ad

खेत गए किशोर पर तेंदुए का हमला, घायल : वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Nov 1, 2026

बिछिया, बहराइच। मोतीपुर रेंज के ग्राम चकईया झाला में रविवार को एक किशोर पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घायल की पहचान प्रदीप यादव पुत्र सकतू यादव उम्र 17 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रदीप अपने खेत पर गया था, तभी अचानक घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तभी तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। सूचना पर ककरहा रेंज के स्टाफ और बीट वॉचर मौके पर पहुंच गए और निगरानी कर रहे हैं। घायल किशोर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से खेतों में समूह में जाने और सतर्क रहने की अपील की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें