स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी विश्राम गृह में आयोजित हुई गोष्ठी : प्रभारी जिलाधिकारी के हाथों सम्मानित हुए सेनानी आश्रित
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Oct 31, 2026
बहराइच। ‘‘लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती’’ राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकीकरण अनुभाग, जिला प्रशासन एवं जिला सूचना कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी विश्राम कक्ष में आयोजित एक दिवसीय चित्र प्रर्दशनी एवं गोष्ठी के अवसर पर मुख्य अतिथि प्रभारी जिलाधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी आश्रितों को अंगवस्त्र व गांधी टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के द्वारा देश की आज़ादी, एकता व अखण्डता के लिए दिये गये योगदान को याद किया तथा सभी का आहवान किया कि पटेल जी के व्यक्तित्त से प्रेरणा लेते हुए देश एकता और अखण्डता को अक्षुण बनाये रखने में अपना योगदान दें। गोष्ठी को अखिल भारतीय स्वतन्त्रा संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन बहराइच के जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह एडवोकेट, संरक्षक अनिल त्रिपाठी एडवोकेट, यदुनाथ प्रसाद यादव, जिला स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिषद के मंत्री रमेश कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष रामदीन गौतम, संयुक्त महामन्त्री आदित्यभान सिंह, कार्यकारिणी सदस्य जाहिर अली, अधिवक्ता हामिद अली सहित अन्य सेनानी उत्तराधिकारियों द्वारा गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर सेनानी उत्तराधिकारी सम्पता देवी, पराना देवी, मंजू देवी, रक्षाराम यादव, श्याम लाल गौतम, अशोक कुमार तिवारी, असगर अली, बदलू राम, ब्लाक अध्यक्ष हुज़ूरपुर रवीन्द्र कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, जगतराम, अगनू राम, विद्याराम, हंसराज, ननकऊ सहित अन्य सेनानी उत्तराधिकारी, जिला सेवा योजन अधिकारी संजय कुमार, कार्यक्रम संयोजक अपर जिला सूचना अधिकारी विमलेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन