ब्रेकिंग

वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की

सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केन्द्र व्यवस्थापकों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये

विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लाभार्थियों को किया गया लाभान्वित

सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण पर कियाविचार-विमर्श

बलहा विधायक प्रतिनिधि व डीएफओ ने दिखाई हरी झंडी

Ad

सनातन धर्म के संरक्षण व विकास में सभी निभाएं भूमिकाः प्रेमचन्द्र झा : सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण पर कियाविचार-विमर्श

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Nov 1, 2026

रूपईडीहा, बहराइच। जगन्नाथपुरी के शंकराचार्य महाराज के शिष्य एवं कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व अधिवक्ता प्रेमचन्द्र झा इन दिनों नेपाल भ्रमण पर हैं। नेपाल के करीब 25 जिलों की धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा के दौरान उन्होंने विभिन्न धार्मिक अगुवाओं, धर्मगुरुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध व्यक्तियों से मुलाकात कर सनातन धर्म एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण पर विचार-विमर्श किया। इसी क्रम में नेपालगंज पहुंचने पर प्रेमचन्द्र झा ने सनातन धर्म के संरक्षण, धार्मिक आस्थाओं के सम्मान और हिंदू सांस्कृतिक चेतना के विकास के लिए सभी सनातनी हिंदुओं से एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सभी धर्मों, संस्कृतियों और आस्थाओं का सम्मान करने की परंपरा रखता है। उन्होंने भारत और नेपाल दोनों देशों में हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना के समर्थन में अपनी विचारधारा व्यक्त करते हुए कहा कि सनातन धर्म के संरक्षण और हिंदू आस्था के संवर्धन के लिए धर्मगुरुओं, धार्मिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा प्रत्येक सनातनी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में अधिवक्ता विश्वजीत तिवारी, विश्व हिंदू परिषद के कर्णाली प्रदेश अध्यक्ष कृष्णमुरली भट्ट, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के नगर अध्यक्ष शिवराज वर्मा, वार्ड नंबर नौ के अध्यक्ष विवेक तथा नेपाल-भारत जनमैत्री संगठन के लुम्बिनी प्रदेश अध्यक्ष सुमन धिमाल सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोग मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सनातन धर्म के संरक्षण, धार्मिक सहिष्णुता, सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए आपसी सहयोग एवं समन्वय की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें