उत्थान आडिटोरियम भवन में आयोजित हुआ विधिक सहायता एवं सेवा शिविर : विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लाभार्थियों को किया गया लाभान्वित
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Nov 1, 2026
बहराइच। कार्यपालक अध्यक्ष, वरिष्ठ न्यायमूर्ति, उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कपूरथला स्थित उत्थान आडिटोरियम भवन में ’मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का सफल आयोजन किया गया। मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर’ कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजेश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, बहराइच संजय कुमार-।।, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बहराइच हरेन्द्र प्रसाद, अध्यक्ष, जिला उपभोक्ता प्रतितोष बहराइच सुरेश चन्द्र भारती, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवन्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दूबे, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच विनोद कुमार यादव व अन्य न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, लाभार्थीगण उपस्थित रहें एवं समस्त प्रशासनिक विभाग द्वारा लगाये गये स्टालों पर उनके कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुश्री प्रिया कुमारी राय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व सुश्री रूपाली तिवारी सिविल जज (अ.ख.)/एफटीसी द्वारा किया गया। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच राजेश कुमार सिंह द्वारा मेगा वृहद सहायता एवं सेवा शिविर के दौरान आयुष्मान व आभा, दिव्यांग पेंशन योजना, शहरी आवास योजना व स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी व विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना तथा कौशल विकास योजना से सम्बन्धित लाभार्थियों एवं हिताधिकारियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण-पत्र, टूल किट, डैमो चेक एवं गोल्डेन कार्ड, कृषि यंत्र इत्यादि का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अन्त में नोडल अधिकारी, मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर/प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश सुश्री शैली रॉय द्वारा इस मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर’ को अत्यधिक सफल बनाने हेतु समस्त न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पुलिस फोर्स को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन