ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

रोशन के धुआंधार अर्धशतक की मदद से आरसीसी पहुंची क्वार्टर फाइनल मे : आरसीसी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jun 1, 2025

रुपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर स्थित श्री राम जानकी इंटर कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही सीमांचल नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन आरसीसी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। पहले मैच आरसीसी व यंग बॉयज क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में यंग बॉयज ने 103 रन बनाए। जवाब में आरसीसी के ओपनर रोशन के धुंआधार अर्धशतक 76 व हारिस मंसूरी के 23 रनों की बदौलत मात्र 6 ओवरों में ही मैच जीत लिया। रोशन को शानदार अर्धशतक के लिये उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच रुपईडीहा राइडर्स व आरसीसी लीजेंड के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राइडर्स की टीम ने फैज लुइस 30 व शुभम गुप्ता 24 रनों की मदद से 83 रन बनाए। जवाब में आरसीसी लीजेंड्स ने अब्दुल मोईद के 27 रनों की मदद से 6 ओवर 1 गेंद में ही मैच जीत लिया। तीसरा मैच सेंचुरी व आरसीसी के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए सेंचुरी की टीम मात्र 73 रन ही बना सकी। जवाब में एक बार फिर रोशन की धुंआधार बल्लेबाजी के बदौलत आरसीसी ने मैच 5.3 ओवर में ही जीत लिया। मैच में अंपायरिंग मेहताब जमील, संदीप सिंह राजपूत और मोहम्मद सलमान ने की।। इस अवसर पर रजा इमाम रिजवी, मो आलम, श्याम पंसारी, अजय यादव आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें