ब्रेकिंग

पीएम ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास पर की चर्चा

ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश

महिलाओं पर हो रहे अपराध के प्रति किया गया जागरूक

दूसरे कृषकों को खेती-किसानी के साथ-साथ कृषि आधारित उद्योगों के लिए करें प्रेरित

लोगों की भीतर राष्ट्रीय तथा सामाजिक सोंच को विकसित करना

Ad

आईसीपी रूपईडीहा में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन : रंगोलियों ने भारतीय संस्कृति की झलक और छात्राओं की रचनात्मकता को अभिव्यक्त किया

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Oct 18, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया/इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट रूपईडीहा में शुक्रवार को आचार्य रमेश चंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा एक भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, कला कौशल और देशभक्ति की भावना का सुंदर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तरनजीत सिंह प्रशासक प्रबंधक लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया रहे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में सुधीर शर्मा (पूर्व प्रबंधक), राजकुमार वर्मा (कार्यपालक अधिकारी), ओमपाल सिंह (एफएफएसओ), पुष्कर, देवांश सिंह और अरुण रमन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से प्रबंधक यशपाल, प्राचार्य श्रीमती आशा अधिकारी, शिक्षिका प्रिया अवस्थी, शिक्षक पी.के. मिश्र, सर्वजीत व दिवाकर पाठक सहित अन्य शिक्षकों ने भी प्रतिभाग किया और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने विविध विषयों पर रंगोलियाँ बनाईं। जिनमें प्रमुख रूप से माता सरस्वती, वीणा, भारत माता, चंद्रयान-3 मिशन तथा ऑपरेशन सिंदूर से प्रेरित रंगोलियाँ शामिल रहीं। इन रंगोलियों ने भारतीय संस्कृति की झलक और छात्राओं की रचनात्मकता को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सम्मान वितरण लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रबंधक तरनजीत सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा देश निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन न केवल छात्राओं की कला और प्रतिभा को मंच प्रदान करता है, बल्कि समाज में रचनात्मकता, एकता और देशभक्ति के महत्व को भी सशक्त रूप से उजागर करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें