त्योहारों में खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई : निर्धारित मानक के भीतर ही बजेगा डीजे, तेज आवाज कतई बर्दाश्त नहीं
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Oct 7, 2026
बौंडी, बहराइच। आगामी दुर्गा पूजा, मूर्ति विसर्जन और रामलीला को सकुशल संपन्न कराने के लिए बौंडी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। एसडीएम महसी राजेश अग्रवाल ने आयोजकों से मूर्ति स्थापना, लाने वाले मार्गों, विसर्जन की तिथि, समय, डीजे संचालकों और संभावित भीड़ का पूरा ब्यौरा लिया। एसडीएम ने सख्त लहजे में कहा कि यदि आप सहयोग किए तो आपको सर पर बैठाएंगे, कंधे से कंधा मिला कर चलेंगे और यदि किसी ने उपद्रव अथवा शांति भंग किया तो उसे तत्काल जेल भी भेजेंगे। सीओ महसी पवन कुमार ने सख्त लहजे में निर्देश दिया कि डीजे निर्धारित मानक के भीतर ही बजेगा, तेज आवाज कतई बर्दाश्त नहीं होगी। शासन की गाइडलाइन का पालन अनिवार्य है। बैठक में एसओ संजीव कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी खैराबाजार दीपेंद्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक ब्रह्मदेव पांडेय, हीरालाल, ध्रुव नारायण सिंह, सर्वजीत सिंह, प्रकाश पाण्डेय, मुख्तियार चौहान, शत्रोहन यादव, जैनी तिवारी, योगेंद्र, दिनेश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन