ब्रेकिंग

पारले बिस्कुट प्रा. लि. परसंडी कैसरगंज में श्रमिक सम्मान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 08 अक्टूबर को होगा

प्रत्येक माह 800 आवेदन एवं वेंडर चयन की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए

छूटे हुए एवं युवा प्रथम बार पात्र हो रहे मतदाताओं को शामिल करने से ईपी रेशियो एवं जेण्डर रेशियो में होगा सुधार

विकसित भारत संकल्प सभा में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के उदबोधन का हुआ सजीव प्रसारण

निर्धारित मानक के भीतर ही बजेगा डीजे, तेज आवाज कतई बर्दाश्त नहीं

Ad

पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न : प्रत्येक माह 800 आवेदन एवं वेंडर चयन की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Oct 7, 2026

बहराइच। पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा हेतु विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता द्वारा माह सितम्बर के नवीन लक्ष्य 574 पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रत्येक माह हेतु निर्धारित नवीन लक्ष्य की पूर्ति हेतु संबंधित अधिकारियों एवं वेंडर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। सीडीओ ने निर्देश दिया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक माह 800 आवेदन एवं वेंडर चयन की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। बैठक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक एवं बैंक ऑफ बड़ौदा को क्रमशः 200, 150 एवं 50 प्रतिमाह लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए सभी सम्बन्धित बैंकों को योजना के अंतर्गत सभी वेंडर्स के ऋण की द्वितीय किश्त अविलम्ब निर्गत किए जाने के निर्देश दिये। श्री कुमार ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कैम्प आयोजित कर योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जाय। सीडीओ द्वारा विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया कि लंबित निरीक्षण रिपोर्टों का शीघ्र निस्तारण पूर्ण करायें। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड बहराइच, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी-2 यूपीनेडा बहराइच, अग्रणी जिला प्रबंधक तथा जिला समन्वयक भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, शगुन इलेक्ट्रानिक, आर.एस. ट्रेडिंग, रोहित सोलर, फ्यूचर इनोवेशन, ए.के. इन्टर प्राइजेज, अवतार टेक्नो, ए.एस. इंटरप्राइजेज से जुड़े वेंडर्स उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें