’’श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर’’ का हुआ आयोजन : पारले बिस्कुट प्रा. लि. परसंडी कैसरगंज में श्रमिक सम्मान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 08 अक्टूबर को होगा
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Oct 7, 2026
बहराइच। सहायक श्रमायुक्त राजबहादुर यादव ने बतया कि जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं सीडीओ सुनील कुमार धनवंता के निर्देश के क्रम में औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों/निर्माण श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श हेतु ’’श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर’’कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश प्राप्त हुए, जिसके क्रम में श्रम विभाग बहराइच द्वारा जनपद बहराइच के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों/निर्माण श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श हेतु ’’श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर’’ का आयोजन मेसर्स आई.पी.एल. चीनी मिल जरवल कस्बा में ’’श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर’’ का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 140 श्रमिक उपस्थित रहें जिसमें 80 श्रमिक का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। श्रमिक सम्मान एवं स्वास्थ्य शिविर में श्रम विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें। उन्होनें बताया कि मेसर्स पारले बिस्कुट प्रा. लि. परसंडी कैसरगंज बहराइच में श्रमिक सम्मान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 08 अक्टूबर को होगा।
थाना समाधान दिवसों के लिए नामित किये गये राजपत्रित अधिकारी व पर्यवेक्षणीय अधिकारी
आगामी माह अक्टूबर, नवम्बर व दिसम्बर के लिए रोस्टर निर्धारित
बहराइच। शासन के निर्देश पर प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक थानों पर आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवसों को प्रभावी, सार्थक एवं जनोपयोगी बनाये जाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के संयुक्त हस्ताक्षर से थानावार राजपत्रित अधिकारी नामित किये गये है। जारी रोस्टर के अनुसार नामित राजपत्रित अधिकारी माह अक्टूबर, नवम्बर व दिसम्बर के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवसों में राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल व नगर निकाय के क्षेत्रान्तर्गत थानांे में सम्बन्धित निकाय के अधिशासी अधिकारी एवं कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आमजन की ज्यादा से ज्यादा समस्याओं का समाधान पंचायती तरीके से कराना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन