ब्रेकिंग

शोर सुनकर तेंदुआ खेतों की ओर भाग गया

माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध की जायेगी कड़ी कार्रवाई

विधवा पेंशन के लिए आई महिला से मिले डीएम, स्वयं साथ लेकर पेंशन प्रकरण की ली जानकारी

51 श्रमिकों को वितरित किये गये रू. 19 लाख 30 हज़ार धनराशि के स्वीकृत पत्र

ब्लाक कार्यालय, बीआरसी व कम्पोजिट विद्यालय की व्यवस्थाओं का देखा

Ad

तेंदुआ दिखने से गांव में दहशत, ग्रामीणों में हड़कंप : शोर सुनकर तेंदुआ खेतों की ओर भाग गया

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Oct 6, 2026

बहराइच। जिले के अमीर सिंह पुरवा, कारीकोट क्षेत्र में बीती शाम तेंदुआ देखे जाने से इलाके में दहशत फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सायं लगभग 7 बजे वीरेंद्र सिंह के (ट्यूबवेल) से करीब 50 मीटर दूर सड़क पर एक तेंदुआ अचानक दिखाई दिया। सड़क से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने उसे देखा और शोर मचाया। शोर सुनकर तेंदुआ खेतों की ओर भाग गया। तेंदुआ देखे जाने की खबर जंगल में आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। अमीर सिंह पुरवा और कारीकोट के लोग शाम के बाद घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। किसानों ने बताया कि इस समय धान की फसल खड़ी है, जिससे तेंदुए को छिपने में आसानी हो रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें