पात्र नागरिक मतदाता सूची में होंगे शामिल : छूटे हुए एवं युवा प्रथम बार पात्र हो रहे मतदाताओं को शामिल करने से ईपी रेशियो एवं जेण्डर रेशियो में होगा सुधार
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Oct 7, 2026
बहराइच। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के पश्चात विशेष अभियान के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि मतदाता पंजीकरण एक सतत प्रक्रिया है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रक्रिया के अन्तर्गत गणना चरण में प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी द्वारा अनुपस्थित, स्थानान्तरित, मृत और डुप्लीकेट अर्थात् ए.एस.डी.डी. निर्वाचकों की सूचियां तैयार की गयीं तथा साथ ही ऐसे मतदाताओं के नाम सम्मिलित न होने के संभावित कारणों को भी बताया गया। ये सूचियां संबंधित पंचायत भवनों/शहरी स्थानीय निकायों और खण्ड विकास अधिकारियों के कार्यालयों/पंचायत अधिकारियों के कार्यालयों इत्यादि के नोटिस बोर्ड एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर प्रदर्शित किए जाने के साथ ही मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेण्टों के साथ भी साझा की गयीं। बूथ लेवल अधिकारी द्वारा इस प्रकार चिन्हित निर्वाचकों के घर जाकर उनकी वर्तमान स्थिति ज्ञात कर घर-घर भ्रमण के दौरान छूटे हुए/प्रथम बार/युवा निर्वाचकों का फार्म-6 भरवाना सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन