ब्रेकिंग

शोर सुनकर तेंदुआ खेतों की ओर भाग गया

माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध की जायेगी कड़ी कार्रवाई

विधवा पेंशन के लिए आई महिला से मिले डीएम, स्वयं साथ लेकर पेंशन प्रकरण की ली जानकारी

51 श्रमिकों को वितरित किये गये रू. 19 लाख 30 हज़ार धनराशि के स्वीकृत पत्र

ब्लाक कार्यालय, बीआरसी व कम्पोजिट विद्यालय की व्यवस्थाओं का देखा

Ad

सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की डीएम व एसपी ने की अपील : माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध की जायेगी कड़ी कार्रवाई

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Oct 6, 2026

बहराइच। मॉ दुर्गा पूजा, प्रतिमा विसर्जन व दशहरा इत्यादि आसन्न त्यौहारों को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला शान्ति समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सभी को आसन्न त्यौहारों की बधाई देते हुए कहा कि संभ्रान्तजन की ओर से पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई इत्यादि के सम्बन्ध में जो सुझाव प्राप्त हुए है उनके सम्बन्ध में जिला प्रशासन पहले से ही सतर्क है। इस सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। डीएम ने कहा कि किसी को भी नई परम्परा की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने सभी से सौहार्द पूर्ण वातावरण में परम्परागत ढंग से त्यौहार मनाये जाने की अपील की। डीएम ने कहा कि जिले के अम्नो-अमान को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से संजीदा है। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जुलूसों के दौरान डीजे व ध्वनिविस्तारक यंत्रों का उपयोग पूरे संयम के साथ किया जाय तथा यह भी सुनिश्चित किया जाय कि ध्वनिविस्तारक यंत्र का स्वर उच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार हो। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों व संभ्रान्तजन से अपील की है कि परम्परागत ढंग से सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहारों को मनायें तथा शान्ति व्यवस्था के सम्बन्ध में यदि कहीं से कोई भी सूचना प्राप्त हो तो उसे तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों के संज्ञान में अवश्य लायें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें