सेवा ज्योति यात्रा का महाराज सिंह इण्टर कालेज से हुआ भव्य शुभारम्भ : विकसित भारत संकल्प सभा में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के उदबोधन का हुआ सजीव प्रसारण
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Oct 7, 2026
बहराइच। सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा अन्तर्गत महाराज सिंह इंटर कॉलेज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं वन्दे मातरम् गीत के साथ हुआ। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा प्रभारी जनपद प्रभारी लखनऊ त्रियम्बक त्रिपाठी ने सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं सुशासन के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण उपस्थित जनसमूह के साथ देखा एवं सुना गया। प्रधानमंत्री के राष्ट्र के प्रति समर्पण, जनसेवा के संकल्प एवं विकसित भारत के विजन को लेकर दिये गये प्रेरणादायी उद्बोधन ने उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों एवं विकासपरक योजनाओं से नागरिकों को जोड़ने तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा तैयार आकर्षक रंगोली का भी अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन