ब्रेकिंग

पारले बिस्कुट प्रा. लि. परसंडी कैसरगंज में श्रमिक सम्मान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 08 अक्टूबर को होगा

प्रत्येक माह 800 आवेदन एवं वेंडर चयन की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए

छूटे हुए एवं युवा प्रथम बार पात्र हो रहे मतदाताओं को शामिल करने से ईपी रेशियो एवं जेण्डर रेशियो में होगा सुधार

विकसित भारत संकल्प सभा में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के उदबोधन का हुआ सजीव प्रसारण

निर्धारित मानक के भीतर ही बजेगा डीजे, तेज आवाज कतई बर्दाश्त नहीं

Ad

15 लाख रुपये की अफीम के साथ नेपाली महिला गिरफ्तार : महिला के कब्जे से एक एंड्राइड मोबाइल फोन, भारतीय और नेपाली मुद्रा बरामद

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Oct 7, 2026

रूपईडीहा, बहराइच। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक नेपाली महिला तस्कर को 1.290 किलो अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है। महिला के कब्जे से एक एंड्राइड मोबाइल फोन तथा भारतीय और नेपाली मुद्रा भी बरामद हुई है। प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा हरेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक नेपाली महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.290 किलो अवैध अफीम बरामद हुई। पूछताछ में महिला की पहचान मनिषा बूढ़ा थोकी पत्नी धर्मजीत विश्वकर्मा, उम्र 38 वर्ष, निवासी पुथा उत्तरगंगा गुनमा-4, जिला रुकुम, नेपाल के रूप में हुई। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी महिला को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें