10 निरीक्षक व 6 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव : राजनाथ सिंह को कोतवाली नानपारा तो रामज्ञा सिंह को मिली थाना दरगाह की कमान
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Sep 17, 2025
बहराइच। जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने 10 निरीक्षक और 6 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। निरीक्षक बृजेन्द्र कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक हुजूरपुर को प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज, निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक रानीपुर, निरीक्षक करूणाकर पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना पयागपुर से प्रभारी निरीक्षक थाना रिसिया, निरीक्षक मिथलेश कुमार राय प्रभारी निरीक्षक फखरपुर को प्रभारी निरीक्षक थाना पयागपुर, निरीक्षक ब्रम्हा गौड़ को थाना रानीपुर से प्रभारी निरीक्षक फखरपुर निरीक्षक ज्ञान सिंह थाना विशेश्वरगंज को प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटीयू/एसजेपीयू/सदर मालखाना, निरीक्षक चन्द्रेश कुमार प्रभारी एएचटीयू/एसजेपीयू से प्रभारी स्थानीय अभिसूचना इकाई, निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह प्रभारी स्थानीय अभिसूचना इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना हूजरपुर, निरीक्षक राजनाथ सिंह प्रभारी निरीक्षक दरगाह शरीफ को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानपारा, निरीक्षक रामाज्ञा सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानपारा को प्रभारी निरीक्षक दरगाह शरीफ, थानाध्यक्ष रामगांव राजकुमार पाण्डेय को थाना प्रभारी विशेश्वरगंज, थानाध्यक्ष रिसिया मदन लाल को थानाध्यक्ष रामगांव, राकेश कुमार पाण्डेय प्रभारी पुलिस चौकी खुटेहना को पुलिस लाइन, गोपाल तिवारी इमीग्रेशन चेक पोस्ट रूपईडीहा को प्रभारी पुलिस चौकी खुटेहना, उप निरीक्षक सुधीर सिंह थाना हरदी को पुलिस लाइन, उप निरीक्षक मो.सत्तार अली थाना जरवलरोड को पुलिस लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन