ब्रेकिंग

अभियुक्त विशाल मिश्रा मुकदमों में वांछित एवं फरार चल रहा था।

कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की समस्याओं से भी हुई रू-ब-रू

आजीवन सदस्यों ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

डिवाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम

एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

Ad

: सामाजिक व्यक्तित्व के धनी थे राजा साहबः ओंकार सिंह

तेरहवीं पर श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता
बहराइच। सामाजिक व्यक्तित्व के धनी राजा साहब गंगवाल उदय प्रताप सिंह का निधन एक अपूरणीय क्षति है। इस क्षति को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उक्त बातें उनके 13वीं संस्कार पर गगवल पहुंचे जनता दल एस के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि राजा साहब समाज में काफी लोकप्रिय व्यक्ति थे। लोगों के सुख दुख में वह बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनका जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। बीते दिनों बीमारी के बाद उनका निधन लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था। शनिवार को उनकी तेरही पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई थी। जिसमें राजनीज्ञों सहित क्षेत्रीय व आमजन ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व मंत्री मयंकर सिंह, एडवोकेट मनोज शुक्ला, मनीष मिश्रा, राहुल सिंह, सर्वेश सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें