वरिष्ठ पत्रकार अशोक सोनी का निधन : क्षेत्रीय समस्याओं, जनहित के मुद्दों और सामाजिक बदलाव की आवाज प्रमुखता से उठाई
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Nov 20, 2025
जरवलरोड, बहराइच। जरवल नगर निवासी वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी अशोक सोनी का गुरुवार को निधन हो गया है। वे पिछले कई माह से अस्वस्थ चल रहे थे। अशोक सोनी अपने निर्भीक लेखन और सामाजिक सरोकारों के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है और पत्रकारिता जगत के साथ-साथ समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है। अशोक सोनी ने अपने कई वर्षों के कार्यकाल में क्षेत्रीय समस्याओं, जनहित के मुद्दों और सामाजिक बदलाव की आवाज प्रमुखता से उठाई। उनका लेखन और रिपोर्टिंग अधिकारी वर्ग से लेकर आम जनता तक में सम्मानित थी। वे अपनी निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन